पहला टेस्ट शतक जड़ना मेरे लिए खास है, इसके आने में लंबा समय लगा: शुबमन गिल
भारतीय सलामी बल्लेबाज़ शुबमन गिल ने शुक्रवार को टेस्ट क्रिकेट में अपनी 23वीं पारी में पहला शतक जड़ने पर कहा, "किसी भी खिलाड़ी की तरह यह मेरे लिए खास पल है, मुझे लगता है कि इसमें लंबा समय लगा।" उन्होंने कहा, "यह शतक मेरे, मेरे परिवार और मेरे दोस्तों के लिए काफी मायने रखता है जिन्होंने मुझे सपोर्ट किया।"