पहली कैबिनेट बैठक में ही पुरानी पेंशन योजना लागू की जाएगी: हिमाचल के सीएम सुक्खू
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने के बाद सुखविंदर सिंह सुक्खू ने रविवार को कहा कि पहली कैबिनेट बैठक में ही सरकार द्वारा पुरानी पेंशन योजना लागू की जाएगी। उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस ने 10 गारंटी योजनाएं दी हैं और इन्हें उनकी सरकार लागू करेगी। बकौल सुक्खू, वह पारदर्शी और ईमानदार सरकार देंगे।