पहली तिमाही में विप्रो का लाभ सालाना आधार पर 21% घटकर रहा ₹2,564 करोड़, राजस्व 18% बढ़ा
विप्रो लिमिटेड का इस वित्त वर्ष की पहली तिमाही में शुद्ध लाभ पिछले वित्त वर्ष की पहली तिमाही के मुकाबले 20.93% घटकर ₹2,563.6 करोड़ रहा। हालांकि, इस दौरान कंपनी का राजस्व सालाना आधार पर करीब 18% बढ़कर ₹21,528.6 करोड़ हो गया। गौरतलब है कि विप्रो का वित्त वर्ष 2021-22 की पहली तिमाही में कुल राजस्व ₹18,048 करोड़ रहा था।