पहली पैन इंडिया भोजपुरी फिल्म होगी 'महादेव का गोरखपुर', रवि किशन ने शेयर किया पोस्टर
ऐक्टर व बीजेपी सांसद रवि किशन ने इंस्टाग्राम पर अपनी आगामी फिल्म 'महादेव का गोरखपुर' का पहला मोशन पोस्टर शेयर किया है। रवि ने लिखा, "यह 6 भाषाओं में रिलीज़ होने वाली...पहली पैन इंडिया भोजपुरी फिल्म होगी।" रवि किशन स्टारर इस फिल्म का निर्देशन राजेश मोहनन द्वारा किया गया है व इसकी ज़्यादातर शूटिंग गोरखपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई है।