पहली फिल्म का पोस्टर देखकर लोगों ने कहा था- हीरो जैसा नहीं लगता: रणवीर सिंह
अभिनेता रणवीर सिंह ने मंगलवार को मुंबई में अपनी फिल्म 'जयेशभाई जोरदार' के ट्रेलर लॉन्च पर अपने अबतक के बॉलीवुड करियर पर बात की। बकौल रणवीर, "पहली फिल्म की रिलीज़ से पहले...मेरे कई पोस्टर लगे थे। एक जगह पोस्टर के सामने 2-लोग खड़े थे...मैं उनकी बात सुनने के लिए रुक गया। उन्होंने कहा, 'यह कौन है? हीरो जैसा नहीं दिखता'।"