पहली फिल्म में बर्फ में शूट करते हुए बेहोश हो गई थी, शरीर सुन्न पड़ गया था: मीनाक्षी शेषाद्रि
अभिनेत्री मीनाक्षी शेषाद्रि ने अपनी पहली फिल्म 'पेंटर बाबू' में बर्फ में शूटिंग करने के अनुभव को याद किया है। उन्होंने कहा, "चोली और शॉर्ट्स पहनकर मुझे बर्फीली पहाड़ी से लोट-लोटकर गिरना था...रीटेक देते-देते आखिरी में मैं बेहोश हो गई। मेरा शरीर सुन्न पड़ गया था।" बकौल मीनाक्षी, शूटिंग वेन्यू से उन्हें स्ट्रेचर से गाड़ी तक लाया गया था।