पहली बार 10,000 पेसो के नोट क्यों छाप रहा है अर्जेंटीना?
आर्थिक संकट से जूझ रहा अर्जेंटीना पहली बार 10,000 पेसो के नोट (₹950) छाप रहा है। अर्जेंटीना में मार्च में वार्षिक मुद्रास्फीति की दर 287% पर पहुंच गई थी। अर्जेंटीना में लोगों को साधारण ट्रांज़ैक्शन्स के लिए भी बड़े बैग में नकदी भरकर ले जाना पड़ता है और 10,000 पेसो के नोटों की छपाई से इससे राहत मिल सकती है।