एनएसई का निफ्टी शुक्रवार को कारोबारी सत्र के दौरान 21,000 के पार हो गया। आरबीआई द्वारा रेपो रेट में लगातार पांचवीं बार कोई बदलाव न करने और दर को 6.50% पर बरकरार रखने के फैसले से पहले यह रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। वहीं, एनटीपीसी, एचसीएल टेक, कोल इंडिया और हिंडाल्को के शेयरों में तेज़ी देखने को मिल रही है।