शुक्रवार, 19 अप्रैल को सोने और चांदी के भाव ने एक बार फिर अपना-अपना नया ऑल टाइम हाई बना लिया। ग्लोबल मार्केट में मजबूत ट्रेंड की वजह से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने का भाव 74,000 रुपये के ऊपर चला गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने ये जानकारी दी।