पहली बार 74,500 के स्तर के पार पहुंचा सेंसेक्स, निफ्टी ने भी छुआ नया उच्चतम स्तर

सेंसेक्स और निफ्टी गुरुवार को शुरुआती कारोबार में नए उच्चतम स्तर पर पहुंच गए। बीएसई का सेंसेक्स पहली बार 74,500 के पार और एनएसई का निफ्टी 22,600 के स्तर के ऊपर पहुंच गया। निफ्टी में आई तेज़ी में एचडीएफसी बैंक, इन्फोसिस, रिलायंस इंडस्ट्रीज़, एनटीपीसी और हिंडाल्को इंडस्ट्रीज़ के शेयरों का सर्वाधिक योगदान रहा।

Load More