पहली बार अपने आदर्श अमिताभ से मिलने के दौरान नशे में था, उन्होंने गले लगाया था: मनोज
ऐक्टर मनोज बाजपेयी ने एक इंटरव्यू में बताया कि अपने आदर्श अमिताभ बच्चन से पहली बार मिलने के दौरान वह नशे में थे। उन्होंने बताया, "अमिताभ परिवार संग मेरी फिल्म (सत्या) देखने आए थे...अभिषेक बच्चन से बातचीत के दौरान...एक लंबे कद वाला आदमी (अमिताभ) पीछे से आया...उन्हें देखकर कान में सीटी बजने लगी थी।" बकौल मनोज, "उन्होंने...मुझे गले लगाया था।"