पहली बार एशिया की 'बिलियनेयर कैपिटल' बनी मुंबई, बीजिंग को पछाड़ा
हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट 2024 के मुताबिक, मुंबई ने बिलियनेयर्स की संख्या के मामले में बीजिंग शहर (चीन) को पछाड़ दिया है जिसके साथ ही मुंबई पहली बार एशिया की 'बिलियनेयर कैपिटल' बन गई है। सूची के अनुसार, मुंबई में इयर-ओवर-इयर के हिसाब से 26 बिलियनेयर्स जुड़े जिसके बाद मुंबई में इनकी संख्या बढ़कर 92 हो गई।