किंग पेंगुइन्स में पहली बार बर्ड फ्लू के केस मिले हैं। साउथ जॉर्जिया (ब्रिटिश अधिकार क्षेत्र) में काम कर रहे ब्रिटिश वैज्ञानिकों ने बताया कि अंटार्कटिका के पास द्वीपसमूहों में कई पेंगुइन्स हाई पैथोजेनीसिटी एवियन इन्फ्लुएंजा (एचपीएआई) पॉज़िटिव पाए गए हैं। वैज्ञानिकों का मानना है कि इस क्षेत्र में दक्षिण अमेरिका के प्रवासी पक्षियों के ज़रिए यह वायरस पहुंचा है।