पहली बार कैमरे में कैद हुई 'मिल्की सी' की रहस्यमयी परिघटना
इंडोनेशिया में एक सैटेलाइट ने 'मिल्की सी' नामक दुर्लभ परिघटना की तस्वीर कैद की है। इस परिघटना में ल्यूमिनस बैक्टीरिया से पानी में चमक आ जाती है। अमेरिकी शोधकर्ताओं की टीम ने बताया कि निजी यॉट में एक क्रू ने मिल्की सी देखा और माना जाता है कि यह परिघटना दुनियाभर में 1-साल में एक या दो बार होती है।