पहली बार थॉमस कप जीतने पर केंद्र ने पुरुष बैडमिंटन टीम को ₹1 करोड़ देने का किया एलान
केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने भारतीय पुरुष बैडमिंटन टीम के पहली बार थॉमस कप जीतने पर टीम को ₹1 करोड़ नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है। उन्होंने ट्वीट किया, "इस...अद्वितीय उपलब्धि के लिए पुरस्कार की घोषणा करते हुए...गर्व हो रहा है!" वहीं, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने लिखा, "बैडमिंटन टीम ने...130-करोड़ भारतवासियों...का सर गर्व से ऊंचा कर...दिया है।"