पहली बार दिल्ली पुलिस के जवान आपात स्थिति में हथियारों के साथ मेट्रो में कर सकेंगे सफर
डीएमआरसी ने पहली बार दिल्ली पुलिस के जवानों को आपात स्थिति के दौरान ट्रैफिक जाम में फंसने से बचने और घटनास्थल पर जल्दी पहुंचने के लिए हथियारों के साथ मेट्रो में सफर करने की इजाज़त दी है। पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, "अगर संभव हुआ तो इसे दिल्ली में लोकसभा चुनाव 2024 से पहले लागू किया जा सकता है।"