पहली बार नोएडा मेट्रो ट्रेन के डिब्बे में मनाया गया जन्मदिन
नोएडा मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (एनएमआरसी) की ऐक्वा लाइन की मेट्रो ट्रेन के डिब्बे में बुधवार को पहली बार जन्मदिन मनाया गया। एनएमआरसी की एमडी रितु माहेश्वरी ने बताया कि सेक्टर 51 मेट्रो स्टेशन पर खड़ी ट्रेन में जन्मदिन मनाया गया। इसके लिए एनएमआरसी से मेट्रो कोच की बुकिंग कराई गई थी और पार्टी में करीब 25 लोग शामिल हुए थे।