पहली बार बदली गई रामलला की मूर्ति के कपड़ों की शैली, मंदिर के ट्रस्ट ने शेयर की तस्वीर
श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट (अयोध्या) ने चैत्र नवरात्र के पहले दिन रामलला की मूर्ति की एक तस्वीर X पर शेयर की है। ट्रस्ट ने लिखा, "प्राण प्रतिष्ठा के बाद पहली बार प्रभु के वस्त्रों की 'शैली' को बदला गया है। मयूर व अन्य वैष्णव चिह्नों को रंग-बिरंगे रेशम के साथ-साथ असली तारों से काढ़ा गया है।"