पहली बार भारत आने के बाद कॉमेडियन ट्रेवर नोआ ने लिखा नोट, कहा- 'यह अविस्मरणीय है'
कॉमेडियन ट्रेवर नोआ ने मुंबई और दिल्ली में अपने शो करने के बाद 'X' पर बुधवार को लिखा, "भारत🇮🇳 पहली बार यहां आकर और परफॉर्म करने का कितना शानदार अनुभव रहा, यह सचमुच अविस्मरणीय है।" उन्होंने लिखा, "अपना समृद्धशाली इतिहास और स्वादिष्ट व्यंजन मेरे साथ साझा करने के लिए शुक्रिया। बेंगलुरु हमारी कहानी खत्म नहीं हुई है, मैं वापस आऊंगा।"