पहली बार भारतीय टीम में चुने जाने के बाद सरफराज़ ने अपने पिता के साथ शेयर की तस्वीर
सरफराज़ खान ने भारतीय टीम में पहली बार चुने जाने के बाद इंस्टाग्राम स्टोरी में अपने पिता व कोच नौशाद खान के साथ तस्वीर शेयर की है। इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए चुने गए 26-वर्षीय सरफराज़ ने बैकग्राउंड में 'बादल पे पांव है' गाना लगाया है। उन्होंने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 69.85 की औसत से 3,912-रन बनाए हैं।