पहली बार यूपीआई से लेनदेन का आंकड़ा मई में ₹10 लाख करोड़ के हुआ पार
नैशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) के अनुसार, यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) के ज़रिए मई-2022 में ₹10.41 लाख करोड़ के रिकॉर्ड 595-करोड़ ट्रांज़ैक्शन हुए जो कि 2016 में लॉन्च के बाद से सर्वाधिक है। अप्रैल-2022 में यूपीआई से ₹9.83 लाख करोड़ के 558 करोड़ ट्रांज़ैक्शन हुए थे। मई-2021 की तुलना में, ट्रांज़ैक्शन की संख्या में 117% की वृद्धि हुई है।