पहली बार सलमान से मिले सौरव गांगुली, पूर्व क्रिकेटर ने कहा- दुख की बात है कि पहले नहीं मिले
कोलकाता अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के उद्धाटन समारोह में मंगलवार को भारतीय क्रिकेट के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने मेहमानों का स्वागत किया। उन्होंने कहा, "मेरे फेवरेट सलमान का कोलकाता में स्वागत है। मैं आज इनसे पहली बार मिल रहा हूं।" उन्होंने आगे कहा, "मैंने सलमान से कहा भी कि दुख की बात है कि हम पहली बार मिल रहे हैं।"