पहली बार सामने आई जसप्रीत बुमराह के बेटे के चेहरे की तस्वीर, हुई वायरल
मुंबई इंडियंस के तेज़ गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह के बेटे अंगद के चेहरे की तस्वीर पहली बार सामने आई है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। मुंबई में सोमवार को मुंबई इंडियंस व एसआरएच के मैच के दौरान बुमराह की पत्नी संजना गणेशन अपने बेटे के साथ वानखेड़े स्टेडियम में मौजूद थीं। यह मैच मुंबई इंडियंस ने जीता।