पहली बार सूअर से जीवित इंसान में ट्रांसप्लांट की गई किडनी
बॉस्टन (अमेरिका) के मैसाचुसेट्स जनरल हॉस्पिटल के सर्जनों ने जेनेटिक रूप से मॉडिफाई किए गए सूअर की किडनी को पहली बार जीवित रोगी में सफलतापूर्वक प्रत्यारोपित किया है। किडनी की आखिरी स्टेज की बीमारी से पीड़ित 62-वर्षीय व्यक्ति में इसे प्रत्यारोपित किया गया। अस्पताल ने उम्मीद जताई कि इस प्रोसीजर से दुनियाभर में किडनी फेलियर के रोगियों को मदद मिलेगी।