पहली बार ₹300 लाख करोड़ के पार हुआ बीएसई पर सूचीबद्ध कंपनियों का बाज़ार पूंजीकरण
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) पर सूचीबद्ध कंपनियों का बाज़ार पूंजीकरण इतिहास में पहली बार ₹300 लाख करोड़ के पार हो गया है। गौरतलब है कि बीएसई का सेंसेक्स गुरुवार को 339.60 अंक चढ़कर 65,785.64 के रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ। इसके अलावा एनएसई का निफ्टी गुरुवार को कारोबार के दौरान इतिहास में पहली बार 19,500 के पार पहुंच गया था।