पहली मुलाकात में पत्नी शनायरा नहीं जानती थीं कि मैं कौन हूं: पाक के पूर्व कप्तान वसीम अकरम
पूर्व पाकिस्तानी कप्तान वसीम अकरम ने बताया है कि पहली मुलाकात में उनकी ऑस्ट्रेलियाई मूल की पत्नी शनायरा नहीं जानती थीं कि वह कौन हैं। अकरम ने कहा कि उन्होंने शनायरा को बताया कि पाकिस्तान में वह बड़ी हस्ती हैं। बकौल अकरम, कुछ भारतीय-पाकिस्तानी टैक्सी वाले उन्हें पहचानकर दौड़ते हुए उनके पास आए जिसके बाद शनायरा को कुछ अंदाज़ा हुआ।