पहले एक कपड़ा दोबारा नहीं पहनते थे संजय दत्त, जेल में फटे कपड़े पहनने पड़े: उनके वकील
अभिनेता संजय दत्त के वकील प्रदीप राय ने कहा है कि संजय को पहले कपड़े दोबारा पहनने की आदत नहीं थी और वह एक आउटफिट को केवल एक बार ही पहनते थे लेकिन जेल में उन्हें बहुत फटे हुए कपड़े पहनने पड़े। राय ने 'लल्लनटॉप' से कहा, "वह...जब जेल से आए तो एक इनर वियर लेकर आए जिसमें...25-30 छेद थे।"