पहले टेस्ट के दूसरे दिन 162 रन की हुई भारत की बढ़त; वेस्टइंडीज़ ने किया 9 गेंदबाज़ों का इस्तेमाल

डोमिनिका में जारी पहले टेस्ट के दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने अपनी पहली पारी में 312/2 का स्कोर बनाया और वह वेस्टइंडीज़ से 162 रनों से आगे है। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने 103(221) रन बनाए जबकि डेब्यूटांट ओपनर यशस्वी जायसवाल तीसरे दिन 143*(350) पर खेल रहे हैं। वहीं, वेस्टइंडीज़ ने 9 गेंदबाज़ों का इस्तेमाल किया।

Load More