पहले टेस्ट में रोहित शर्मा की कप्तानी 'बहुत औसत' दर्जे की रही: भारत की हार पर माइकल वॉन
भारत के इंग्लैंड से पहला टेस्ट मैच हारने पर पूर्व इंग्लिश कप्तान माइकल वॉन ने 'टेलीग्राफ' में लिखे कॉलम में कहा है, "मुझे लगता है कि रोहित शर्मा की कप्तानी 'बहुत औसत' दर्जे की थी।" उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि वह बहुत रिएक्ट कर रहे थे...उनके पास ओली पोप के स्वीप या रिवर्स स्वीप का कोई जवाब नहीं था।"