पहले दिन करना चाहिए था: दत्ताजीराव की याद में भारतीय टीम के काली पट्टी बांधने पर गावस्कर

भारतीय टीम द्वारा इंग्लैंड के खिलाफ राजकोट टेस्ट के तीसरे दिन पूर्व भारतीय कप्तान दत्ताजीराव गायकवाड़ की याद में बांह पर काली पट्टी बांधकर खेलने पर पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "यह पहले ही दिन करना चाहिए था लेकिन देर आए दुरुस्त आए।" गौरतलब है, दत्ताजीराव गायकवाड़ का निधन मंगलवार को हुआ था।

Load More