पहले दिन से उम्मीद थी कि हम इतिहास बनाएंगे: दिल्ली की 7 सीटों पर जीत के बाद सचदेवा
लोकसभा चुनाव 2024 में दिल्ली की सभी 7 सीटों पर बीजेपी के उम्मीदवारों के चुनाव जीतने के बाद दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा है, "हमें पहले दिन से उम्मीद थी कि हम दिल्ली में इतिहास बनाएंगे।" सचदेवा ने कहा, "दिल्ली की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भरपूर आशीर्वाद दिया है। अब हमारा लक्ष्य दिल्ली विधानसभा है।"