पहले बच्चे के जन्म के बाद लाख कोशिश करने पर भी खुश नहीं थी: पोस्टपार्टम डिप्रेशन पर समीरा
अभिनेत्री समीरा रेड्डी ने पोस्टपार्टम डिप्रेशन से जूझने के समय की अपनी तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, "मेरे लिए पोस्टपार्टम स्ट्रेस मुश्किलों से भरा था...शुरुआत में जल्दी समझ नहीं आया क्योंकि इसके बारे में पता ही नहीं था...अपने पहले बच्चे के जन्म के बाद...लाख कोशिशों के बावजूद...मैं खुश नहीं हो पा रही थी।"