पहले मैं शुरुआती 2 ओवर में एक भी बॉल नहीं छोड़ता था, अब मेरी मानसिकता बदली है: इशान
मुंबई इंडियंस के विकेटकीपर-बल्लेबाज़ इशान किशन ने कहा है, "पहले शुरुआती दो ओवरों में एक भी बॉल नहीं छोड़ता था लेकिन अब मेरी मानसिकता बदली है।" उन्होंने कहा, "समय के साथ समझ गया हूं कि 20 ओवर के मैच भी बड़े होते हैं और...आप अपना समय ले सकते हैं।" इशान ने आरसीबी के खिलाफ मैच में 69(34) रन बनाए थे।