पहले रिव्यूज़ में मेरा नाम तक नहीं होता था: 'ऑल वी इमैजिन...' की ऐक्ट्रेस छाया कदम
कान्स फिल्म फेस्टिवल-2024 में ग्रां प्री अवॉर्ड जीतने वाली फिल्म 'ऑल वी इमैजिन ऐज़ लाइट' की ऐक्ट्रेस छाया कदम ने कहा है, "पहले फिल्म में महत्वपूर्ण किरदार होने के बावजूद...रिव्यूज़ में मेरा नाम तक नहीं होता था।" उन्होंने कहा, "बुरा लगता था...लेकिन मैंने सोच लिया था कि इतनी मेहनत करूंगी कि लोग मेरा नाम लेने के लिए मजबूर हो जाएं।"