पहले लगता था मैं बायोलॉजिकली पैदा हुआ हूं, अब आश्वस्त हूं कि मुझे परमात्मा ने भेजा है: पीएम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'न्यूज़18 इंडिया' को दिए इंटरव्यू में कहा है, "जब तक मां ज़िंदा थीं…तो लगता था कि शायद मैं बायोलॉजिकली पैदा हुआ हूं…उनके निधन के बाद…आश्वस्त हो चुका हूं कि परमात्मा ने मुझे भेजा है (यह सुनकर वामपंथी मेरे बाल नोच लेंगे)।" उन्होंने कहा, "यह ऊर्जा, बायोलॉजिकल शरीर से नहीं मिली है…ईश्वर को मुझसे काम लेना है।"