पहले सीरीज़ देख लें: विवेक अग्निहोत्री द्वारा 'हीरामंडी' की आलोचना किए जाने पर सह-निर्देशिका
फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री द्वारा वेब सीरीज़ 'हीरामंडी' की आलोचना किए जाने पर सीरीज़ की सह-निर्देशिका स्नेहिल दीक्षित मेहरा ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "आलोचना करने से पहले विवेक को सीरीज़ देखनी चाहिए ताकि वह समझ सकें कि हमने क्या दिखाने की कोशिश की है।" विवेक ने कहा था, "बॉलीवुड में वेश्याओं और वेश्यालयों को रोमांटिक बनाने की प्रवृत्ति है।"