पहले से जेल में बंद हार्वे वाइंस्टीन को दूसरे रेप केस में मिली 16 साल की जेल की सज़ा
हॉलीवुड फिल्ममेकर हार्वे वाइंस्टीन को लॉस ऐंजिलिस की अदालत ने रेप और यौन उत्पीड़न के मामले में 16 साल की सज़ा सुनाई है। 70-वर्षीय हार्वे रेप, जबरन ओरल सेक्स व अन्य यौन दुराचार के दोषी हैं। उन्हें न्यूयॉर्क में भी ऐसे आरोपों का दोषी पाए जाने पर 2020 में 23 साल की सज़ा हुई थी और वह जेल में हैं।