पहले हम मुंबई में अंडरवर्ल्ड के बारे में सुनते थे, अब पंजाब में शुरू हो गया है: मीका
गायक मीका सिंह ने सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद कहा है, "पहले हम मुंबई में अंडरवर्ल्ड के बारे में सुनते थे...अब पंजाब में अंडरवर्ल्ड शुरू हो गया है जो...बहुत गलत संदेश है।" उन्होंने कहा कि हस्तियां शूटिंग और शो के लिए पंजाब आना बंद कर देंगी। बकौल मीका, गायक गिप्पी ग्रेवाल और मनकीरत औलख को भी धमकियां मिली हैं।