पहले हाईकोर्ट क्यों नहीं जाते?: हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली याचिका पर एससी
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा ज़मीन घोटाला केस में अपनी गिरफ्तारी के खिलाफ दाखिल की गई याचिका की सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें पहले हाईकोर्ट जाने को कहा है। सुप्रीम कोर्ट ने पूछा, "आप पहले हाईकोर्ट क्यों नहीं जाते?" गौरतलब है, हेमंत की इस्तीफे के बाद जेएमएम नेता चंपई सोरेन प्रदेश के मुख्यमंत्री बने हैं।