पहुंच रहे होंगे, घर के बाहर ट्रैफिक बहुत है: यूज़र के 'क्या आपके घर सैंटा आया' पर शाहरुख
अभिनेता शाहरुख खान ने रविवार को ट्विटर पर क्रिसमस की बधाई दी और 'आस्क एसआरके' सेशन के दौरान फैन्स के सवालों का जवाब दिया। एक ट्विटर यूज़र ने शाहरुख से पूछा कि क्या उनके घर पर सैंटा क्लॉज़ आया था। अभिनेता ने इसका जवाब देते हुए कहा, "(सैंटा) पहुंच रहे होंगे, सुना है कि घर के बाहर ट्रैफिक बहुत है।"