पांचवीं बार रूस के राष्ट्रपति बनने के बाद पहली विदेश यात्रा पर चीन जाएंगे पुतिन
रूसी राष्ट्रपति कार्यालय क्रेमलिन ने बताया है, "चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के निमंत्रण पर राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन 16 व 17 मई को चीन जाएंगे।" क्रेमलिन के अनुसार, दोनों नेता रूस-चीन में व्यापक साझेदारी और रणनीतिक सहयोग के दायरे को बढ़ाने के लिए चर्चा करेंगे। पांचवी बार राष्ट्रपति का पद संभालने के बाद पुतिन की यह पहली विदेश यात्रा होगी।