पांड्या का विकेट लेने पर 'हार्ट साइन' के साथ वेन पर्नेल के जश्न की तस्वीरें हुईं वायरल
दक्षिण अफ्रीकी तेज़ गेंदबाज़ वेन पर्नेल द्वारा भारत के खिलाफ दूसरे टी20I मैच में हार्दिक पांड्या का विकेट लेने के बाद हाथों से 'हार्ट साइन' बनाकर जश्न मनाने की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं। पांड्या ने मैच में 12 गेंदों पर 9 रन बनाए थे। वहीं, दक्षिण अफ्रीका ने मैच जीतकर सीरीज़ में 2-0 की बढ़त बनाई।