पाक की गोपनीय जानकारियां लीक करने को लेकर पूर्व पीएम इमरान को सुनाई गई 10 साल जेल की सज़ा
पूर्व पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान को देश की गोपनीय जानकारियां लीक करने को लेकर 10 साल जेल की सज़ा सुनाई गई है। 2022 में वॉशिंगटन में पाकिस्तानी राजदूत ने एक संदेश इस्लामाबाद भेजा था और आरोप है कि इमरान ने उसे सार्वजनिक कर दिया था। उनके करीबी शाह महमूद कुरैशी को भी 10 साल जेल की सज़ा सुनाई गई है।