पाक के इमाम-उल-हक ने भारतीय टीम में चुने गए सरफराज़ को दी बधाई, कहा- 'बहुत खुश हूं'
पाकिस्तानी ओपनर इमाम-उल-हक ने भारतीय टीम में चुने गए बल्लेबाज़ सरफराज़ खान को बधाई दी है। उन्होंने X पर लिखा, "बधाई हो भाई...आपके लिए बहुत खुश हूं।" वहीं, भारतीय बल्लेबाज़ सूर्यकुमार यादव ने सरफराज़ के लिए इंस्टाग्राम स्टोरीज़ पर लिखा, "उत्सव की तैयारी करो।" सरफराज़ को इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए भारतीय टीम में चुना गया है।