पाक के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करेगा भारत, सामने आया प्लेइंग इलेवन

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने शनिवार को एशिया कप 2023 में पाकिस्तान के खिलाफ मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया। भारतीय प्लेइंग इलेवन में श्रेयस अय्यर को शामिल किया गया है जो मार्च के बाद पहली बार अंतर्राष्ट्रीय मैच खेल रहे हैं। प्लेइंग इलेवन में स्पिनरों में रवींद्र जडेजा और कुलदीप यादव शामिल हैं।

Load More