पाक के खिलाफ भारत की जीत का पटाखे फोड़कर जश्न मनाते लोगों की तस्वीरें आईं सामने
वनडे विश्व कप-2023 में पाकिस्तान के खिलाफ भारत की जीत का नाचकर व पटाखे फोड़कर जश्न मनाते फैन्स की तस्वीरें व वीडियो सामने आए हैं। एक बुज़ुर्ग फैन ने कहा, "प्रार्थना है कि भारत हर मैच जीतता रहे।" भारत ने पाकिस्तान को 7-विकेट से हराया जो वनडे विश्व कप इतिहास में पाकिस्तान के खिलाफ भारत की सबसे बड़ी जीत है।