पाक के खिलाफ भारतीय बल्लेबाज़ों ने खराब खेलकर पाकिस्तानियों पर एहसान किया: रमीज़ राजा
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर रमीज़ राजा ने कहा है कि टी20 विश्व कप 2024 में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय बल्लेबाज़ों ने खराब खेलकर पाकिस्तानी खिलाड़ियों पर एहसान किया। उन्होंने कहा, "पाकिस्तान के पास इस मैच में भारत को हराने का सबसे अच्छा मौका था।" गौरतलब है कि मैच में भारत ने पाकिस्तान को 6 रन से हराया था।