पाक के खिलाफ यूएस को जीत दिलाने में मदद करने वाले नेत्रवलकर ने 17 जून तक काम से ली है छुट्टी
टी20 विश्व कप-2024 में पाकिस्तान के खिलाफ सुपर ओवर में 18-रन डिफेंड करने वाले अमेरिकी पेसर सौरभ नेत्रवलकर ने 17-जून तक काम से छुट्टी ली है। सॉफ्टवेयर इंजीनियर नेत्रवलकर ऑरेकल में काम करते हैं। गौरतलब है, टी20 विश्व कप-2024 का ग्रुप चरण 17-जून तक चलेगा। ESPNcricinfo के मुताबिक, अमेरिका सुपर-8 चरण में पहुंचता है तो उन्हें अपनी छुट्टी बढ़वानी होगी।