पाक के खिलाफ रन दौड़ने के दौरान विराट व रोहित के बीच हुई उलझन का वीडियो आया सामने
विश्व कप में भारत-पाकिस्तान मैच में विकेटों के बीच दौड़ते वक्त विराट कोहली और रोहित शर्मा के बीच हुई उलझन का वीडियो सामने आया है। रोहित मिड-ऑन की ओर शॉट खेलते हुए सिंगल लेना चाहते थे लेकिन विराट दुविधा में थे और जब रोहित नॉन-स्ट्राइकर छोर के काफी करीब आ गए तब वह दौड़े और डाइव लगाकर सिंगल पूरा किया।