पाक के खिलाड़ी टीम डायरेक्टर हफीज़ की लंबी बैठकों और भाषणों से हैं परेशान: रिपोर्ट्स
रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तान क्रिकेट टीम के नवनियुक्त डायरेक्टर मोहम्मद हफीज़ से कई पाकिस्तानी खिलाड़ी परेशान हैं। रिपोर्ट्स में बताया गया कि हफीज़ लंबी बैठकें करते हैं और लंबे भाषण देते हैं जिससे खिलाड़ी खुश नहीं हैं। बकौल रिपोर्ट्स, हफीज़ ने कई खिलाड़ियों के लिए टी20 लीग में खेलने के लिए एनओसी जारी करने पर भी रोक लगा दी है।